युवराज वर्ष 2008 में रिलीज हुई एक भारतीय ड्रामा है, जिसका निर्देशन और निर्माण सुभाष घई ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, सलमान खान,जायेद खान, कैटरीना कैफ आदि नजर आये। कहानी: देवेन युवराज (सलमान खान) एक संगीत समूह में गायक है और वह अनुष्का (कैटरीना कैफ) से प्यार करता है। कैटरीना के पिता डॉ.बेटन (बोमन ईरानी) इस रिश्ते के खिलाफ है। इस प्रेम कहानी में तब एक मोड़ आता है, जब देवेन (सलमान) के पिता की मौत हो जाती है और वह अपने पिता की सम्पत्ति पर दावा करने के लिए लंदन जाता है। लंदन पहुंचने के बाद लगभग बारह साल बाद देवेन की मुलाकात होती है अपने दो अपिरिचित भाईयों ज्ञानेश युवराज (अनिल कपूर) और डैनी युवराज (जाएद खान) से। लेकिन यहां सब कुछ ठीक-ठाक नहीं होता। पूरी फिल्म आपसी रिश्तों के ताने बाने के बीच घूमती है। 'युवराज" में संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है, जो काफी सुरीला है। यूरोप की प्राकृतिक खूबसूरती को कबीर लाल ने बेहद नजाकत के साथ कैमरे में कैद किया है।
Awesome movie...Akshay is acting is superb..Akshay n Ritesh chemistry is gr8 as comapred to akshay n deepika...We can see a new Jiah Khan..Lara is superb in her comic role..