X
होम » सेलेब्स » सुभाष घई
सुभाष घई

सुभाष घई

Producer/Director/Music Director
जीवनी:  सुभाष घई हिंदी सिनेमा  के जाने-माने निर्माता निर्देशक हैं।  वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों कालीचरण,हीरो,जंग,कर्मा, राम लखन, सौदागर,खलनायक,परदेश, ताल,जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। साल  2006 में उन्हें सामाजिक फिल्म इकबाल के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी पुरूस्कारित किया गया।   पृष्ठभूमि सुभाष घई का जन्म पंजाबी परिवार में 24 जनवरी 1945 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में एक डेंटिस्ट थे।   पढ़ाई सुभाष घई नें अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से संपूर्ण की है।  उन्होंने कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई सम्पन्न की है।  उसके बाद साल 1963 में उन्होंने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीयूट ऑफ़ इंडिया में दाखिला ले लिया।   शादी सुभाष घई की शादी रिहाना उर्फ़ मुक्ता से हुई है।  उनकी दो बेटियां हैं- मेघना घई पूरी और मुस्कान घई।   करियर सुभाष घई ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी।  उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों  किया। उन्होंने सिर्फ सहायक किरदार ही नहीं बल्कि उमंग और गुमराह जैसी फिल्मों में लीड रोल में भी नजर आये। जब उन्हे लगा की अभिनय उन्के बस की बात नहीं है तो उन्होनें फील्म निर्देशन में अपनीं किस्मत आजमानें की सोची।  निर्देशन का डेब्यू हिंदी सिनेमा में फिल्म कालीचरण से वर्ष 1976 में किया। उनकी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी।  इस फिल्म के उन्हें आलोचकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली साथ ही उन्हें कई उन्हें पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया।   उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार के साथ मिलकर कई फिल्मों का निर्देशन किया जिनमे विधाता, सौदागर,कर्मा जैसी फ़िल्में शामिल हैं।  उन्हें फिल्म कर्मा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट फ़िल्में दी, जो दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सराहाई गयी।   सुभाष घई नें अपने हिंदी सिनेमा करियर में करीबन 16 फ़िल्में लिखी और निर्देशित की।  जिनमे से 13 फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉक-बस्टर हिट साबित हुई। लगातार सफलता की सीढियोँ पर चढ़ने सुभाष ने अपनी अपनी प्रोडक्शन कम्पनी 'मुक्त आर्ट्स' का निर्माण किया।  वर्ष 1982  दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया।  घई ने फिल्म निर्देशन के बाद बतौर निर्माता भी  हिंदी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी, जिनमे ऐतराज, इक़बाल, चाइना टाउन, अपना अपना मनी मनी जैसी फ़िल्में शामिल हैं।    सुभाष घई नें हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन अभिनेता-अभिनेत्रियां दी,जिनमे जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, सरोज खान, महिमा चौधरी, ईशा श्रावणी,श्रेयस तलपडे जैसे कई कलाकार उन्ही की देन हैं।   घई ने फिल्म निर्देशन के बाद बतौर निर्माता भी  हिंदी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी, जिनमे ऐतराज, इक़बाल, चाइना टाउन, अपना अपना मनी मनी जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 
और पढ़ें

सुभाष घई फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
राम रमेश शर्मा 21 Jan 2022
as Producer
निखिल अडवानी 11 Sep 2015
सुभाष घई 25 Apr 2014

सुभाष घई:

सुभाष घई

नाम सुभाष घई
जन्म की तारीख 24 Jan 1945
उम्र 81
नागपुर
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

सुभाष घई कुल कमाई

कुल कमाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+