फिल्म हीरो से बॉलीवुड में दो नए स्टार किड एंट्री करने जा रहे हैं। फ़िल्म में आदित्या पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की सुपुत्री अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका निभाएंगे । फिल्म 1983 में आई सुभाष घई निर्देशित फिल्म हीरो का रीमेक है। एक्शन से भरपूर फिल्म हीरो का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहें हैं। कहानी- आईजी माथुर (तिग्मांशु धूलिया) ने गैंगस्टर पाशा (आदित्य पंचोली) को गिरफ़्तार करके उसके ख़िलाफ़ सबूत इकठ्ठे कर लिए हैं। माथुर को रोकने के लिए पाशा अपने मुंहबोले बेटे सूरज (सूरज पंचोली) का इस्तेमाल करता है। वह सूरज को आईजी की बेटी राधा (अथिया शेट्टी) को अगवा करने के लिए कहता है। पाशा को लगता है कि वह सफल हो गया, जबकि सूरज को राधा से हकीकत में प्यार हो जाता है और वह राधा के कहे अनुसार ही करता है। लेकिन आईजी माथुर सूरज को रंगे हाथों पकड़ लेते हैं और इसी के साथ फिल्म में तरह-तरह के ट्विस्ट आते हैं और कहानी एक गजब मोड़ के साथ आगे बढ़ती है।
जैसा की सभी जानते हैं कि यह फिल्म 1983 आई फिल्म सुभाष घई निर्देशित 'हीरो' की रीमेक हैं। उसी कहानी को नए ढंग से डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने पेश करने की कोशिश की है। यह एक रोमांटिक और एक्शन फिल्म है, जिसमें निखिल ने अपने गजब के निर्देशन से ऑडियंस को काफी कुछ मसाला देने की भरपूर कोशिश की है।