विजय 69 एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अक्षय रॉय द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल में नजर आयेंगें। मनीष शर्मा इस फिल्म के निर्माता हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी एक विचित्र मनुष्य के जीवन से जुड़ी हुई है, यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। रिलीज यह फिल्म 8 नवंबर 2024 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म netflix पर रिलीज होगी। घोषणा 4 मई 2023 को YRF एंटरटेनमेंट ने अपने तीसरे डिजिटल प्रोजेक्ट फिल्म विजय 69 की घोषणा की।