40 सालों से फिल्मों में कर रहा काम, करोड़ों में है कमाई, फिर भी किराए के घर में इस एक्टर ने बताई पूरी जिंदगी

Anupam Kher Lived In Rented House: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी शोहरत कमाई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई भी घमंड नहीं किया।आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने 40 साल के करियर में काफी कुछ कमाया। लेकिन आज भी वह करोड़ों के मालिक होने के बावजूद मुंबई में किराए पर रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुपम खेर इस समय अपनी फिल्म 'विजय 69' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी किराए के घर में ही काट दी। अब हाल ही में फिल्म 'विजय 69' के प्रमोशन में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपना घर क्यों नहीं खरीदा है?
अनुपम खेर ने कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए बताया कि उनको कभी भी अपने लिए घर खरीदने की कोई भी जरूरत महसूस नहीं हुई। यहां तक कि वह प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बजाय पैसे बचाने और किराए को चुकाने में विश्वास रखते हैं। अनुपम खेर ने सवाल भी किया कि आखिरकार किसके लिए उनको अपार्टमेंट खरीदना चाहिए?
अनुपम खेर ने कहा कि "मैं एक किराए के अपार्टमेंट में रहता हूं क्योंकि मुझे अपना घर नहीं चाहिए। किसके लिए? हर महीने किराया चुकाओ और रहो। जिन पैसों से आप घर खरीदोगे उनको अपने पास रखो। इनको अपने बैंक अकाउंट में रखो और इसके बदले अपना किराया चुकाने के लिए इसका इस्तेमाल करो।"
अभिनेता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "उस पैसे को मैं चैरिटी पर खर्च करना पसंद करूंगा। आपके जाने के बाद में लोग आपके घर के लिए लड़े उससे अच्छा है कि पैसे को बांट दो। एक बार मैंने अपनी मां से पूछा कि उन्हें क्या चाहिए तो उन्होंने मुझे कहा कि शिमला में मुझे एक घर चाहिए। तब मैं इसका कारण पूछा क्योंकि मेरे पिता की मौत के बाद हम वहां पर नहीं रह रहे थे।"
अनुपम खेर बताते हैं कि "मेरी मां ने अपनी पूरी जिंदगी किराए के घर में बीते और इसीलिए वह अपना एक घर चाहती थी। इसी के चलते मैंने उनको शिमला में एक आठ बेडरूम वाला लग्जरियस घर खरीद कर दिया था। उन्होंने मुझे एक साधारण दो बेडरूम वाला घर मांगा था।"


Click it and Unblock the Notifications











