टाइगर नागेश्वर राव एक आगामी पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड, मलयालम भाषाओँ में भी रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म में जाने-माने साउथ अभिनेता रवि तेजा और अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन लीड रोल में नजर आयेंगे। फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर भी अहम् किरदार में दिखाई देंगें। फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं।