2018 में रिलीज़ होने वाली द पास्ट एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिससे गगन पुरी डेब्यू अपने निर्देशन के करियर का डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में युवराज पराशर, वेदिता प्रताप सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगें। इस फिल्म में एक जवां और अपकमिंग नॉवलिस्ट की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया। एक दिन उसे युवराज का फोन आता है जोकि एक पब्लिशिंग हाउस का मालिक होता है। वो सिमरन से अपने एक आइडिये पर नॉवल लिखने के लिए कहता है। सिमरन अपनी छोटी बहन आलिया के साथ उसके लोनावला वाले बंगले पर जाती है। यहां आने पर दोनों बहनों को अतीत के कुछ गहरे राज़ पता चलते हैं। इस फिल्म को पीकॉक मोशल फिल्म्ज़ ने प्रोड्यूस किया है।