द फकीर ऑफ वेनिस वर्ष 2019 में रिलीज होने वाली एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन आनंद सुरापुर ने किया है। फिल्म में फरहान अख्तर, कमल सिधु, अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म का संगीत ए.आर रहमान ने कम्पोज किया है। फिल्म का निर्माण अक्टूबर फिल्म्स बैनर के तले पुनीत देसाई और आनंद सुरापुर ने किया है।