द फकीर ऑफ वेनिस: 10 साल बाद आई फरहान अख्तर की लटकी फिल्म की रिलीज़ डेट
बॉलीवुड में कुछ फिल्मों की किस्मत में अच्छी स्टारकास्ट और कहानी होने के बाद रिलीज़ डेट मिल पाना नहीं होता। ऐसी ही एक फिल्म थी फरहान अख्तर और अन्नु कपूर स्टारर द फकीर ऑफ वेनिस। फिल्म आज से 10 साल पहले बनकर तैयार थी लेकिन आजतक इसके रिलीज़ की नौबत नहीं आई।
अब आनंद सुरापुर के निर्देशन में बनी ये फिल्म, 18 जनवरी 2019 को रिलीज़ होने जा रही है। आनंद ने बताया कि फिल्म छोटे छोटे प्रोडक्शन की दिक्कतों के कारण लटकी हुई थी। दो साल से वो फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े मुद्दे निपटा रहे हैं और ए आर रहमान को फिल्म के लिए अच्छा म्यूज़िक बनाने दे रहे थे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए आनंद ने बताया कि ये इंसान की संवदेनाओं की कहानी है जो हमारे अतीत और भविष्य को आज से जोड़ती है। आनंद को पूरा भरोसा है कि फिल्म अभी बी लोगों को पसंद आएगी। फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में भी रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया।
वैसे बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स हैं जिनकी फिल्में सालों तक अटकी रही और रिलीज़ होने के बाद उनका क्या हाल था -


Click it and Unblock the Notifications











