तेरे बिन लादेन: डेड और अलाइव एक भारतीय कॉमेडी ड्रामा है, जिसका सहनिर्देशन-लेखन अभिषेक वर्मा ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2010 में आई फिल्म ओसामा बिन लादेन का सीक्वल है। इस फिल्म में मनीष पॉल, प्रधुमन सिंह, पियूष मिश्रा मुख्य भूमिका मे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी है एक हलवाई के बेटे की जो मुंबई में कुछ बड़ा करना चाहता है। और दूसरी तरफ अमरीका में ओबामा पर दबाव है कि ओसामा बिन लादेन का मरा हुआ वीडियो दे। ऐसे में उसके हमशक्ल पद्दी सिंह की सबको याद आती है!