X
होम टॉप-लिस्ट

Jhalak Dikhhla Jaa 11: इस बार डांस रियलिटी शो में भाग लेगें ये मशहूर सितारें, लिस्ट

Author Priya Tomar | Published: Monday, October 9, 2023, 01:02 PM [IST]

Jhalak Dikhhla Jaa 11: लोकप्रिय डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 बहुत समय बाद टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो को लेकर अनाउंटमेंट हो चुकी है। इस शो के लिए फैंस के बीच अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार शो बहुत ही शानदार तरीक ने शुरु होगा, जाहिर है कि इस शो का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।


cover image
शोहेब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कंक्कड़ के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम को लेकर खबर है कि शोएब जल्द ही डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखाई दे सकते हैं। जाहिर है कि इस वक्त शोएब अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त चल रहे हैं, अपनी पत्नी को और बच्चे के साथ एंजॉय कर रहे हैं।

अर्शी खान

टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस और हमेशा ही किसी ना किसी बात को विवाद में रहने वाली अर्शी खान का नाम भी इस शो के लिए सामने आया है। खबर है कि, अर्शी खान जल्द ही अपने फैंस को अपने डांस से मनोरंजन करती नजर आएंगी। फिलहाल अर्शी ने इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है।  

नील भट्ट

टीवी एक्टर नील भट्ट इस शो में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नील भट्ट का नाम कंफर्म हो चुका है। सूत्रों की मानें नील भट्ट का नाम बिग बॉस 17 के लिए सामने आया है। और खबर है कि नील भट्ट झलक दिखला जा 11 में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल खुद नील ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

ऐश्वर्या शर्मा

नील भट्ट की पत्नी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का नाम भी इस शो के लिए सामने आया है। इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा का नाम बिग बॉस 17 के लिए भी सामने आ चुका है। तो अब देखना होगा कि ऐश्वर्या किस शो का हिस्सा बनती हैं।

शिव ठाकरे

टीवी एक्टर शिव ठाकरे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिव ठाकरे इस डांस रियलिटी शो से पहले मराठी बिग बॉस, हिंदी बिग बॉस 17 और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं। शिव ठाकरे अब अपने डांस से फैंस का मनोरंजन करेंगे, देखना होगा कि शिव के फैंस उनको कितना सपोर्ट करेंगे।

सागर पारेख

टीवी सीरियल अनुपमा फेम एक्टर सागर पारेख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस शो से सागर पारेख ने अभी थोड़ा ब्रेक ले लिया है ताकि वो डांस रियलिटी शो की तैयारियां कर सकते हैं। एक्टर के फैंस उनका बेसब्री से इस शो में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

मनीषा रानी

बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस मनीषा रानी इस वक्त लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। सूत्रों की मानें तो मनीषा रानी जल्द ही डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा ले सकती हैं। जाहिर है कि सोशल मीडिया पर मनीषा रानी अपनी वीडियोज और फोटोज के चलते खुब सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

सुरभि ज्योति

टीवी की मशूहर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का नाम भी इस लिस्ट में सामने आया है। खबर है कि टीवी के फेमस नागिन यानी सुरभि ज्योति भी इस बार अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुरभि ज्योति की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फ्लॉइंग है, फैंस सुरभि को काफी पसंद करते हैं। अब देखना होगा सुरभि इस बार फैंस का दिल कैसे जीतती हैं।

उर्वषी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं। उर्वशी ने एक के बाद एक हिट शो देकर फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाई है। इसी के साथ बिग बॉस विनर रह चुकी उर्वशी ढोलकिया की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फ्लॉइंग है जो कि उनको हमेशा ही सपोर्ट करती हैं। जैसे ही ये खबर आई कि उर्वशी ढोलकिया झलक दिखला जा रियलिटी शो में नजर आएंगी फैंस के बीच अलग ही खुशी देखने को मिली।  

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी का नाम भी इस लिस्ट में सामने आ चुका है। फिलहाल एक्ट्रेस की तरह से तो कोई भी पुष्टि नहीं की गई हैं परंतु सूत्रों की मानें तो शिवांगी जोशी का नाम इस लिस्ट में कॉफर्म हो चुका है। अब फैंस शिवांगी को उनके नए अंदाज में पर्दे पर देख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+