शब एक इंडियन रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन ओनिर और निर्माण संजय सूरी ने किया है। फिल्म में रवीना टंडन, अर्पिता चटर्जी, आशीष बिष्ट, गौरव नंदा मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म की कहानी एक नौजवान लड़का मोहन (आशीष बिष्ट) गढ़वाल का रहने वाला है जो मॉडल बनने के सपने लिए दिल्ली आता है। वो सीधे मॉ़डलिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेता है जहां उससे अजीबो गरीब सवाल पूछे जाते हैं कि उसे क्यों ये प्रतियोगिता जीतनी चाहिए। मोहन कहता है कि उसकी स्माइल उसकी सबसे बड़ी संपत्ती है। उसके इस जवाब से जज की टीम गुस्सा हो जाती है और सोशलाइट सोनल मोदी (रवीना टंडन) भी चिढ़ जाती है। किस्मत कहें या कुछ और, मोहन सोनल के विजिटिंग कार्ड के जरिए उस तक पहुंचता है। वो उसे घर पर बुलाती है जहां वो पहले से सेक्सी नाइटगाउन में होती और उसे रिझाने का पूरा प्रयास करती है। इसके बाद वो मोहन के हाथों में कुछ कैश रखकर उसका नामाकरण अफजर रखती है, अफजर उसकी हाथों का खिलौना जिसे पूरी दुनिया को वो अपना ट्रेनर बताती है।इसके साथ ही पैरेलेल ट्रैक पर एक और कहानी है रैना (अर्पिता चटर्जी) की जो दोहरा जिंदगी जी रही होती है और उसका एक सीक्रेट है। उसका बॉस नील (Areesz Ganddi) समलैंगिक है। उसकी पड़ोसी फ्रांस का बेनोइट (सिमोन) अपनी पुराने हादसों को भूला नहीं पाती है। शब इन कैरेक्टर के ही इर्द गिर्द घूमती है।