मेल सेक्स वर्कर और वेश्या की प्रेम कहानी है 'शब'

ओनिर ने कहा मैं शब का निर्देशन करूंगा, जिसका मतलब है रात। यह दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। अभी इसकी कहानी लिखी जा रही है। अगर मैं इसे शार्ट में कहूं तो यह एक जिगोलो और वैश्या की प्रेम कहानी है। अभी मैं पूरा ध्यान फिल्म चौरंगा पर दे रहा हूं। चौरंगा की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी और इसके फरवरी में खत्म हो जाएगी।
ओनिर ने अपनी फिल्म आई एम के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किग साइट्स के जरिए धन इकट्ठा किया था। उन्होंने कहा मैं इस बार फिर लोगों को जोड़ने की कोशिश करूंगा। फिल्म में धन लगाने वालों से बात चल रही है, निश्चित रूप से फिल्म के लिए इकट्ठे हुए रकम में से कुछ हिस्सा दर्शकों का होगा क्योंकि जिसने भी आई एम के निर्माण में योगदान दिया वह मेरी आगे की फिल्म परियोजनाओं से भी जुड़ना चाहेंगे।
ओनिर ने आई एम के बाद चौरंगा के लिए कोष जुटाना शुरू कर दिया था। इतनी ही नहीं इस फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वह जल्दी ही कलाकारों की तलाश के लिए भी सोशल नेटवर्किग साइट्स का इस्तेमाल करेंगे। अभी वो झारखण्ड में शूटिंग कर रहे हैं।
उनकी फिल्म में 70 प्रतिशत कलाकार नए होंगे। सोशल नेवर्क्स पर हम इस फिल्म के किरदार से जुड़ी सारी इनफॉर्मेशन देंगे। जो लोग खुद को अभिनय के योग्य समझेंगे वे अपनी तस्वीरें भेज सकते हैं। इसके बाद उनका ऑडीशन लिया जाएगा। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि शब का निर्माण मार्च में शुरू हो जाएगा। फिल्म में बहुत से नए चेहरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











