शादी करके फंस गया यार वर्ष 2006 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन के एस अधियमन ने किया है। फिल्म में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, तो वहीं सहायक भूमिका में रीमा लागू, मोहनीश बहल, शक्ति कपूर, सुप्रिया कार्णिक आदि नजर आये।