X
होम टॉप-लिस्ट

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान घर बैठे देखें ये 5 भोजपुरी फिल्में

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, November 7, 2024, 09:53 AM [IST]

छठ पूजा के इस पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए आप भोजपुरी सिनेमा की कुछ चुनिंदा फिल्मों का आनंद ले सकती हैं। ये फिल्में छठ माता की भक्ति और इस त्योहार के महत्व को दर्शाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...


cover image

Table of content

बिटिया छठी माई के (Bitiya Chhathi Mai Ke)

बिटिया छठी माई के: यह फिल्म एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म हमें बताती है कि एक पिता अपनी बेटी से कितना प्यार करता है और वह अपनी बेटी के लिए कितना कुछ करने को तैयार रहता है। यह फिल्म छठ पूजा के महत्व को भी दर्शाती है।

आशीर्वाद छठी मैया की (Ashirwad Chahti Maiya Ke)

आशीर्वाद छठी मैया के: एक ऐसी भोजपुरी फिल्म है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ज़रिए दर्शकों को छठी माता की भक्ति और उनके चमत्कारों से रूबरू कराया गया है।

छठी माई के कृपा (Chhathi mai ke kripa)

छठी माई के कृपा: इस फिल्म में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है जो कई मुश्किलों का सामना कर रहा होता है। परिवार के लोग दुखी और निराश हो जाते हैं। ऐसे में छठी माई की कृपा से उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और परिवार फिर से खुशहाल हो जाता है।

छठी माई के गुन गाई ( Chhathi Mai Ke Gun Gayin)

छठी माई के गुन गाई: यह फिल्म छठी माई के कार्यों और कृपा पर आधारित है। फिल्म में छठी माई के विभिन्न रूपों और उनके भक्तों के जीवन में उनके आगमन को दिखाया गया है। यह फिल्म दर्शकों को बताती है कि कैसे छठी माई अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

छठ के बरतिया (Chhath Ke Baratiya)

छठ के बरतिया: इस फिल्म में एक नई नवेली दुल्हन की कहानी दिखाई गई है जो अपने ससुराल में कई मुश्किलों का सामना करती है। उसे अपने ससुराल वालों से बहुत सताया जाता है। लेकिन वह छठी माता की भक्त होती है और छठी माता उसकी मदद करती हैं। छठी माता की कृपा से वह सभी मुश्किलों से पार पा जाती है और अपने ससुराल में खुशहाली लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+