X
स्मार्ट एंड कम्पनी
Drama | Thriller | 25 Apr 2014 | U/A |
Hindi

स्मार्ट एंड कम्पनी कहानी

स्मार्ट एंड कम्पनी वर्ष 2014 में आई एक डिटेक्टिव थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कौशिक घटक ने और फिल्म का निर्माण कविता के बड़जात्या ने किया है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे,फिल्म 25 अप्रैल 2014 में रिलीज हुई थी। ल्म में ड्रामा, रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन सबकुछ है। कुल मिलाकर दर्शकों के मनोरंजन के लिए सारे मसाले मौजूद हैं। 

सम्राट एंड कंपनी की कहानी 
सम्राट एंड कंपनी की कहानी एक मशहूर और बहुत ही बुद्धिमान जासूस सम्राट (राजीव खंडेलवाल) के एक उलझे हुए केस के इर्द गिर्द घूमती है। ये केस है खूबसूरत डिंपी (मदलसा) के परिवार का जो कि शिमला में रहते हैं और उनके घर में कुछ दिनों से अजीब अजीब घटनाएं घटित हो रही हैं। डिंपी का कहना है कि उनके गार्डन में किसी आत्मा का साया है क्योंकि वहां पर लगातार पेड़ पौधे सूखते जा रहे हैं और साथ ही इस डर के चलते उसके पिता महेंद्र प्रताप सिंह (गिरीश कर्नार्ड) भी काफी डरे हुए से रहते हैं। सम्राट को ये केस काफी दिलचस्प लगता है और वो तहीकात शुरु कर देता है। लेकिन ये केस काफी पेचीदा है और इस परिवार के सभी सदस्यों के चलते काफी उलझा हुआ है। सम्राट एक एक करके इस केस को सुलझान के लिए पहेलियों को सुलझाता हुआ चलता है लेकिन अचानक ही महेंद्र प्रताप सिंह की मौत के बाद ये केस और भी उलझ जाता है।

आखिर महेंद्र प्रताप सिंह की मौत के पीछे क्या राज है, कौन है उनका दुश्मन जो कि महेंद्र प्रताप को डराकर उन्हे मारने की कोशिश कर रहा है। क्या प्रताप इस केस को सुलझा पाएंगे ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी लेकिन इतना जरुर है कि फिल्म का सस्पेंस शुरु से लेकर अंत तक इतना दिलचस्प है कि ये एक मिनट को भी आपको छोड़ेगा नहीं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+