बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा से ही सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने अधिकांश करियर में एक चॉकलेटी लवर बॉय की भूमिका निभाई है और कोई भी उनके जैसा रोमांस ऑनस्क्रीन नहीं कर सकता है। लेकिन हम में से कई लोग यह नहीं जानते हैं कि किंग खान ने अपने करियर की शुरुआत कई निगेटिव रोल से की थी, जो अपने आप में आइकोनिक फिल्म रही है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता ने दिखाया कि बॉलीवुड में फेम पाने के लिए आपका नायक होना जरूरी नहीं है। हर रोल पावरफुल होता है जरूरी है तो उसे पूरे डेडिकेशन के साथ निभाना।