X
होम टॉप-लिस्ट

पाताल लोक 2 से गृह लक्ष्मी: जनवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज

Author Sandhya Yadav | Published: Monday, January 13, 2025, 11:46 AM [IST]

जनवरी का तीसरा हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स पर नए कंटेंट से भरपूर रहने वाला है। अगर आप भी नई वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। इस हफ्ते कई रोमांचक और अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज OTT पर रिलीज हो रही हैं, तो चलिए जानते हैं...


cover image

द रोशन्स: यह शो 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। बता दें यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमे बॉलीवुड के आयकॉनिक रोशन फैमिली के दिलचस्प बातें जानने को मिलेगी। 

पावर ऑफ पांच: यह सीरीज 17 जनवरी को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें पांच दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी। जो पांच तत्व को दर्शाते हैं। 

पाताल लोक सीजन 2: 17 जनवरी को यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके पहले सीजन को काफी सराहा गया था, और दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल करने को तैयार है।  

विदुथलाई 2: यह फिल्म 17 जनवरी को ZEE5 पर रिलीज होगी। यह एक सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी है। फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। 

पानी: 16 जनवरी को सोनी लिव पर यह फिल्म स्ट्रीम होगी। यह एक इमोशनल और विचारशील कहानी है। 

गृह लक्ष्मी: 16 जनवरी को एपिक ऑन पर यह शो स्ट्रीम होगा। यह एक पारिवारिक और ड्रामेटिक कहानी है, जिसमे हिना खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+