राग-देश एक बॉलीवुड ड्रामा है जोकि इंडियन नेशनल आर्मी क पर आधारित है, इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है तथा निर्माता गुरदीप सिंह सप्पल और राज्यसभा टीवी हैं। फिल्म की कहानी आज़ाद हिंद फौज के अफसरों कर्नल प्रेम कुमार सहगल, लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों तथा मेजर जनरल शाह नवाज खान पर लाल किले में चले मुकदमे पर आधारित है। फिल्म में कुनाल कपूर, अमिट साध, मोहित मारवाह, कवंलजीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।