twitter

    आर...राजकुमार कहानी

    आर...राजकुमार वर्ष 2013 में आई रोमांटिक एक्शन मसाला फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद नजर आये थे। फिल्म सिनेमाघरों में 6 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई थी।
     
    कहानी 
    आर...राजकुमार फिल्म की कहानी रोमियो राजकुमार (शाहिद कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक गुंडा है और शिवराज नाम के एक मशहूर गुंडे की टीम में शामिल है। रोमियो की नज़र एक दिन चंदा (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलती है और उसे पहली ही नज़र में सोनाक्षी से प्यार हो जाता है। चंदा, राजकुमार को एक गुंडा और लफंगा समझकर उसे बहुत कुछ सुनाती है लेकिन आखिर में राजकुमार के प्यार और उसी बार बार सोनाक्षी के करीब आने की कोशिश चंदा को भी राजकुमार के करीब ले आती है।
     
    चंदा भी राजकुमार से प्यार करने लगती है। लेकिन तभी एक दिन शिवराज की नज़र भी चंदा पर पड़ती है और उसे भी चंदा से प्यार हो जाता है। फिर रोमियो और शिवराज के बीच शुरु होती है जंग चंदा को लेकर। शिवराज सभी बड़े बड़े गुंडों के लीडर्स को अपने साथ मिलाकर रोमियो राजकुमार के साथ धोखा करता है और उसे मारने की कोशिश करता है। अब क्या राजकुमार शिवराज को हराकर अपनी चंदा के साथ शादी कर पाएगा ये जानने के लिए तो आपको जाकर आर राजकुमार देखनी होगी।

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X