एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में देने वाले निर्देशक कबीर खान एक बार फिर से एक्शन थ्रिलर फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। फिल्म फैंटम में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
कहानी- दनियाल खान (सैफ अली खान) की जो कि एक एक्स आर्मी ऑफीसर है। दनियाल खान को आर्मी से निकाल दिया गया है और 26/11 हमले के बाद रॉ दनियाल से मदद मांगती है दुनिया के कोने कोने में छिपकर बैठे उन हमलों के मास्टरमाइंड्स को मारने के लिए। दनियाल की मदद करती है नवाज मिस्त्री (कैटरीना कैफ)
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में 26/11 हमले के जिम्मेदार आतंकी साजिद मीर के साथ-साथ हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के किरदारों को भी दर्शाया गया है।
कबीर खान की यह फिल्म एस. हुसैन जैदी के नॉवेल 'मुंबई एवेंजर्स' पर बेस्ड है। 'फैंटम' की शूटिंग भारत, लेबनान, सीरिया, यूके और कनाडा में हुई है।