X
होम टॉप-लिस्ट

अलका याग्निक को फिल्मफेयर अवार्ड जिताने वाले गानें

Author Sandhya Yadav | Updated: Monday, April 6, 2020, 10:18 AM [IST]

संगीत के क्षेत्र में लता जी और आशा जी के बाद अगर किसी का नाम लिया जाता है तो वो अलका याग्निक का नाम है। सिर्फ 6 साल की उम्र से अलका, लता जी के गाने सुन कर रियाज़ किया करती थी। इन्होने सिनेमा की दुनिया में फिल्म 'पायल की झंकार' के गाने 'थिरकत अंग लचक झुकी' से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया। अलका ने अपनी गायिकी से सिनेमा में तीन दशकों तक राज किया है और संगीत के क्षेत्र में अपनी गायिकी का लोहा मनवाया है। अलका ने अपने करियर के दौरान हिंदी के अलावा उर्दू, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी गाने गाये है। 'अलका' अपने संगीत के सफर में, संगीत से जुड़े लगभग सभी अवार्ड और पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। यहाँ हम आपके लिए 'अलका' के फिल्मफेयर अवार्ड विनिंग गानें लायें है...


cover image

Table of content

Video Thumbnail

तेज़ाब - एक दो तीन

फिल्म 'तेज़ाब' का गाना 'एक दो तीन' के रिलीज़ होते ही इस गाने ने हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया, और ये गाना सुपर-डुपर हिट हुआ। अलका को इस गाने के लिए सबसे पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 'एक दो तीन' गाना माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया था और इस गाने पर माधुरी ने बेहतरीन डांस किया था। 

Video Thumbnail

खलनायक - चोली के पीछे

'खलनायक' फिल्म का गाना 'चोली के पीछे' आज भी लोगों की पसंद में शुमार है। फिल्म के साथ यह गाना भी सुपर हिट हुआ था। इस गाने पर माधुरी ने बेहद अच्छा डांस किया था। अलका याग्निक को, इस गाने के लिए दूसरे फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया था। 

Video Thumbnail

परदेस - मेरी मेहबूबा

'मेरी मेहबूबा' गाने को अलका ने बड़ी खूबसूरती के साथ गाया है। ये गाना फिल्म 'परदेस' का है और इस गाने को किंग खान और महिमा चौधरी के ऊपर फिल्माया गया है। अलका को इस गाने के लिए तीसरे फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

Video Thumbnail

ताल - ताल से ताल

फिल्म 'ताल' का प्रसिद्ध गाना 'ताल से ताल', ऐश्वर्या राय बच्चन के ऊपर फिल्माया गया था। अलका की आवाज़ में इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया, और इस गाने के लिए साल 1988 में अलका को उनका चौथा फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 

Video Thumbnail

धड़कन - दिल ने ये कहा है दिल से

साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म 'धड़कन' का बेहद खूबसूरत गाना 'दिल ने ये कहा है दिल से' सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के ऊपर फिल्माया गया गाना है। इस गाने में अलका ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेर दिया है। यह गाना इतना पसंद किया गया के अलका को इस गाने के लिए अपना पांचवा फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 

Video Thumbnail

लगान - ओ रे छोरी

'ओ रे छोरी' फिल्म 'लगान' का सुपर हिट गाना हुआ था। फिल्म के साथ-साथ यह गाना भी हिट हुआ था। अलका की आवाज़ में यह गाना लोगों ने बेहद पसंद किया, और अलका को इस गाने के लिए भी, फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया है। 

Video Thumbnail

हम तुम - हम तुम

साल 2004 में आयी फिल्म 'हम तुम' का गाना 'हम तुम' एक रोमांटिक सांग है, जिसे रानी और सैफ के ऊपर फिल्माया गया है। अलका ने इस गाने को बाबूल सुप्रियो के साथ बखूबी निभाया है। अलका को इस सांग के लिए सातवां फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+