X
होम टॉप-लिस्ट

हेरा फेरी से भूल भुलैया: प्रियदर्शन की टॉप 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में

Author Sandhya Yadav | Published: Saturday, January 28, 2023, 09:52 PM [IST]

बॉलीवुड की फिल्मों में कई तरह की एक्शन, थ्रिलर, सोशल, कॉमेडी फिल्में देखने को मिली हैं, लेकिन इन सब में कॉमेडी थीम की फिल्मों में सबसे ज्यादा, प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों ने दर्शकों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। हेरा-फेरी हो या भूल भुलैया, इनकी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है।


cover image
हेरा फेरी
1

साल 2000 में आयी फिल्म हेरा-फेरी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद भी किया था, जिसके बाद साल 2006 में फिल्म फिर हेरा-फेरी रिलीज हुई लेकिन इस बार इस फिल्म को नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया। 

भूल भुल्लैया
2

भूल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्म भी डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ही निर्देशित की थी। फिल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमे अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल आदि जैसे सितारे नजर आयें थे। फिल्म की कहानी और गानें तो जैसे दर्शकों को रट गए थे। 

चुप चुप के
3

जबरदस्त कॉमेडी फिल्म 'चुप चुप के' भी प्रियदर्शन की ही फिल्म है, जिसमे गुजारती फैमली ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में सभी सितारों ने अपनी भूमिका में कमाल ही कर दिया था। 

खट्टा-मीठा
4

खट्टा मीठा फिल्म के साथ ही हमें अक्षय कुमार का सचिन टिचकुले वाला रोल याद आ जाता है। इस फिल्म ने भी दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया था। 

दे दना दन
5

साल 2009 में आयी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दे दाना दन' को भी एक अच्छी कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है। फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना, सुनील शेट्टी, परेश रावल और समीरा रेड्डी लीड रोल में दिखें थे। 

Hungama
6

कॉमेडी ड्रामा फिल्म हंगामा साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताफ शिवदासानी, परेश रावल, रिमी सेन शक्ति कपूर, राजपाल यादव, टीकू तलसानिया और शोमा आनंद मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस शानदार फिल्म को भी प्रियदर्शन ने ही निर्देशित किया था। 

Hulchal
7

फिल्म हंगामा से दर्शकों को खूब हंसाने के बाद प्रियदर्शन ने दूसरे साल 2004 में ही फिल्म हलचल को निर्देशित किया। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अरबाज खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने जम कर दर्शकों को हंसाया था। 

ढोल
8

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्मों में ढोल फिल्म ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म में तुषार कपूर, शरमन जोशी, कुणाल खेमू और राजपाल यादव, लीड रोल में नजर आये थे। कॉमेडी के दीवाने है तो यह फिल्म आप जरूर देख सकते हैं। 

भागम-भाग
9

साल 2006 में आयी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'भागम भाग' हमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने खूब हंसाया। बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। 

मालामाल वीक्ली
10

मालामाल वीकली फिल्म भी प्रियदर्शन की एक सफल कॉमेडी फिल्म थी, इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द देखने को मिल सकता है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+