X
होम टॉप-लिस्ट

शाहरुख खान से जुड़ी 10 रोचक बातें

Author Sandhya Yadav | Updated: Wednesday, November 2, 2022, 08:42 AM [IST]

शाहरुख़ बॉलीवुड के उन बड़े सुपरस्टार में से एक है जिन्होंने अपने दम पर अपना नाम बनाया है। किंग खान का लवर बॉय का रोल हो या नेगेटिव रोल हो उनके फैंस उनके दोनों ही रोल्स को बेहद पसंद करते है। कठिन मेहनत करने क बाद शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। वैसे तो किंग खान के बारे में सभी को सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के बादशाह की ऐसी बातों के बारे में बतायेंगे जो आप नहीं जानते होंगे।


cover image

Table of content

पहला नाम
1

शाहरुख बॉलीवुड का आज एक बड़ा नाम है लेकिन क्या आप यह जानते हैं के किंग खान का पहला नाम 'अब्दुल रेहमान, था जो उनकी दादी ने उनके पैदा होने पर रखा था। लेकिन जब शाहरुख थोड़ा बड़े हुए तो उनके पिता ने उनका नाम शाहरुख रख दिया। 

पहली कमाई
2

शुरू के स्ट्रगलिंग के दिनों में शाहरुख़ ने कई छोटे- बड़े काम किये हैं, जिसमे से एक काम उनका पंकज उदास के कंसर्ट में हेल्पिंग स्टाफ का था, जिसके लिए शाहरुख़ को एक दिन में 50 रुपये मिलते थे और यही कमाई उनके लाइफ की पहली कमाई थी। 

फौजी से हुए पॉपुलर
3

काफी लोगों को ये लगता है के शाहरुख का पहला टीवी सीरियल 'फौजी' है लेकिन ऐसा नहीं है, फौजी के पहले ही शाहरुख ने 'दिल दरिया' टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन इसके प्रोडक्शन में देरी होने के कारण फौजी में पहली बार शाहरुख को देखा गया।  

पहली फिल्म
4

फिल्म 'दीवाना' शाहरुख की डेब्यू फिल्म जानी जाती है, लेकिन उनकी इस फिल्म से पहले ही साल 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दोस वंस' में नज़र आ चुके इस फिल्म में शाहरुख कुछ ही सीन में एक कालेज स्टूडेंट के रोल में दिखें थे।  

सर्कस
5

सबसे पहले 80 के दशक के टीवी एक्टर 'पवन मल्होत्रा' को टीवी सीरियल सर्कस ऑफर किया गया था लेकिन उसी टाइम उन्हें एक फिल्म का ऑफर आ गया जिसके कारण उन्हें वो शो छोड़ना पड़ा जिसके बाद शाहरुख़ को सर्कस में ले लिया गया जिसकी वजह से वे टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे बन गए। 

फिल्म नायक
6

सुपरहिट फिल्म 'नायक' के लीड रोल के लिए सबसे पहले शाहरुख़ को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्हें लगा इस फिल्म की स्टोरी लाइन दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आयेगी इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया जिसके बाद इस फिल्म को अनिल कपूर ने किया। 

पहला कमर्शियल ऐड
7

23 साल की उम्र में शाहरुख़ ने अपनी ज़िन्दगी का पहला कमर्शियल ऐड शूट किया था, यह ऐड लिबर्टी के स्पोर्ट्स शूज का था।  

चैरिटी के लिए डिग्री से नवाजा गया
8

शाहरुख ने काफी लोगों की मदद और चैरिटी की है, जिसके लिए स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ने उन्हें उनके मानवता की सेवा के लिए सम्मानजनक पी एच डी डिग्री से नवाज़ा है। किंग खान ने कई तरह की चैरिटी की है जिसके लिए उन्हें ये डिग्री दी गयी है। 

किताबों में रुचि
9

काफी कम लोगों को पता है शाहरुख को किताबें पढ़ना काफी पसंद है, और उनकी पसंदीदा किताब का नाम द हीचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी' जिसके लेखक 'डगलस ऐडम्स' हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्म डी डी एल जे
10

जब शाहरुख ने 'डी डी एल जे' साइन की तब फिल्म की शूटिंग के 2 महीने बाद जब शाहरुख को फिल्म की स्टोरी एक्सप्लेन की गयी तो वह इस फिल्म को नहीं करना चाह रहें थे, क्योंकि उन दिनों शाहरुख़ निगेटिव रोल के लिए पॉपुलर थे। लेकिन बाद यश चोपड़ा के कहने पर शाहरुख ने यह फिल्म पूरी की और जैसे ही ये फिल्म रिलीज़ हुई तो इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाद में शाहरुख़ ने यश चोपडा को फिल्म के लिए धन्यवाद भी किया। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+