मानसून शूटआउट एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन अमित कुमार और निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी,नीरज काबी,तनिष्ठा चटर्जी,गीतांजलि थापा,श्रुति बाप्ना,विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म 15 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी । फिल्म की कहानी फ़िल्म की कहानी आदि (विजय वर्मा) की पुलिस की नौकरी के पहले दिन से शुरू होती है । जहां उसकी मां, उसके पिता द्वारा दी गई सीख पर चलने को कहती है । उसके पिता के मुताबिक दुनिया में तीन रास्ते होते हैं। एक अच्छा, एक बुरा और एक बीच का । पिता की यही सीख आदि के आड़े आती है जब वो अपने पहले दिन ही एक क्रिमिनल शिवा (नवाज़ुद्दीन) का पीछा करते हुए उसे मारने के लिए उसपर बंदूक तानता है, तो उसके दिमाग में पिता के बताई हुई बातें चलती हैं। उसी आधार पर तीन अलग-अलग तरह से कहानी चलती है।