पहले 3 इडियट्स फिर 12वीं फेल और अब आल इंडिया रैंक शिक्षा पर केंद्रित सबसे ज्यादा चलने वाली बॉलीवुड फिल्में हैं जहां कहानी के साथ उसमे दी जाने वाली सीख का भी मेल हो जाता है। दृढ़ निश्चयी शिक्षकों से लेकर बाधाओं पर विजय पाने वाले छात्रों की कहानियों तक, ये फिल्में शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रदर्शित करती हैं, और सबसे बड़ी बात इस तरह की प्रभावशाली संदेश विषय वाली फ़िल्में, दुनिया भर के दर्शकों को खूब पसंद आती है। अगर आप बॉलीवुड के शैक्षणिक सिनेमा की दुनिया में उतरते हैं, तो वहां आपको हर कहानी से कुछ कुछ सीखने को मिलता है।