X
मोहल्ला अस्सी
Comedy | 16 Nov 2018 | U/A |
Hindi

मोहल्ला अस्सी कहानी

मोहल्ला अस्सी वर्ष 2018 में रिलीज होने वाली व्यंग्यात्मक हास्य फिल्म है, जिसका निर्देशन चन्द्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल के अलावा रवि किशन, साक्षी तंवर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आ रहें है। इस फिल्म में सनी देओल काशी में हो रहे है गलत कामों और अंग्रेजों के द्वारा अश्लीलता फैलाने के विरोध में दिख रहें है। इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म 16 नवंबर को रिलीज कर दी जाएगी।

 कहानी 
धर्मनाथ पांडेय (सनी देओल) संस्कृत के अध्यापक हैं, शिवभक्त हैं और साथ ही घाट पर तीर्थयात्रियों के काम भी करते हैं। धर्मनाथ अपनी सिद्धांतों पर अडिग है। उन्होंने ना सिर्फ अपने घर को, बल्कि पूरे मोहल्ले को बाज़ारवाद की हवा से दूर रखा है। बनारस में कई विदेशी चेहरे नजर आते हैं जो अस्सी में रहने का ठिकाना ढूंढते हैं। लेकिन ब्राह्मणों के इस मोहल्ले में विदेशियों का रहना अस्वीकार्य है। धर्मनाथ पांडेय के अनुसार विदेशियों ने अस्सी घाट को बाजार बना दिया है। गाइड बने गिन्नी (रवि किशन) को धर्मनाथ कहते हैं गंगा हमारे लिए नदी नहीं है, मैया है.. और मैं गंगा को विदेशियों का स्विमिंग पूल नहीं बनने दूंगा।  लेकिन एक समय आता है जब धर्मनाथ को भी सासांरिक माया में फंसकर सिद्धांथों से समझौता करना पड़ता है। हमारे मूल्यों को वैश्वीकरण ने किस तरह प्रभावित किया है यह फिल्म में निर्देशक ने सख्ती से समझाया है। ब्राह्मणों का मोहल्ला भोले बाबा का घर है। तो मोहल्ले में पप्पू के चाय की दुकान एक राजनीतिक गलियारा। वहां की प्रकृति समझाते हुए निर्देशक कहते हैं- 'हिंदुस्तान में संसद दो जगह चलती है एक दिल्ली में और दूसरी मोहल्ला अस्सी के चाय की दुकान पर।' राजनीति से जुड़े कुछ दमदार और निर्भीक संवाद यहां सुनाई पड़ेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+