मोह माया मनी एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन मुनीश भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में रणवीर शोरे और नेहा धूपिया प्रमुख भूमिका मे हैं। फिल्म में रणवीर शौरी एक प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं और उनकी पत्नी के किरदार में हैं नेहा धूपिया जो फिल्म में एक मीडिया एक्सिक्यूटिव बनी हैं।फिल्म में रणवीर जल्द से जल्द बहुत पैसा कमाना चाहते हैं जिसकी वजह से वह कमाई का गलत रास्ता चुनते हैं और उनकी महत्वाकांक्षा उन्हें ले डूबती है।