लॉस्ट एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन पिंक जैसी फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा किया गया है। फिल्म में यामी गौतम , पंकज कपूर और राहुल खन्ना मुख्य भूमिका में नज़र आयें हैं। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2021 में कोलकाता और पुरुलिआ में शुरू हुई थी। बता दें भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, गोवा में इस फिल्म का एशियाई प्रीमियर हुआ था। फिल्म के कास्ट एंड क्रू कहानी इस फिल्म की कहानी शरू होती है, एक भावात्मक खोज से, जिसके साथ खोयी हुयी तमाम वैल्यू की भी खोज हो जाती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमे हम 'लॉस्ट चार्ट' एक युवा महिला क्राइम रिपोर्टर कहानी को देखते हैं। यह कहानी थिएटर एक्टिविस्ट के अचानक गायब होने से शुरू होती है, और यह रिपोर्टर इस क्राइम की रिपोर्ट पर काम कर रही होती है। रिलीज यह फिल्म 16 फरवरी 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर 1 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ है।