लाल रंग एक भारतीय एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सयेद अहमद अफजल और फिल्म का निर्माण निकिता ठाकुर और किरण मिडिया ने किया है । फिल्म में रणदीप हुड्डा, पिया बाजपाई, अक्षय ओबरॉय मुख्य भूमिका मे हैं । फिल्म की कहानी हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म 22 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी । कहानी हरियाणा के एक शहर में खून बेचने के काले धंधे का सरगना है, शंकर (रणदीप हुड्डा)। वह लोगों से कम कीमत पर खून लेकर जरूरतमंदों को महंगे रेट पर बेचता है। चौंकाने वाली बात यह है कि शंकर एक मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है और वह इसी कॉलेज के स्टाफ मेंबर के साथ मिलकर खून चोरी करता है। इस कॉलेज में शंकर की खूब दादागीरी चलती है। जिस कॉलेज में शंकर पढ़ता है, उसी कॉलेज में राजेश (अक्षय ओबेरॉय) और पूनम (पिया बाजपेयी) भी ऐडमिशन लेते हैं। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार करने लगते हैं, इसी दौरान राजेश और शंकर के बीच अच्छी-खासी दोस्ती हो जाती है। राजेश को जब शंकर के खून बेचने के धंधे के बारे में पता लगता है तो वह भी पैसे के लालच में इस गैरकानूनी बिज़नस के साथ जुड़ जाता है।