SURPRISE: 'सुल्तान' के पहले इस फिल्म में भी होंगे सलमान खान.. फाइनल है!

[बॉलीवुड न्यूज] इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म सुल्तान रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है उससे पहले भी एक फिल्म ऐसी है, जिससे सलमान जुड़े हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणदीप हुडा की आने वाली फिल्म 'लाल रंग' की..

इससे पहले की आप कंफ्यूज हों, बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान एक गाने को आवाज देने वाले हैं। इससे पहले साल 2015 में भी सलमान खान ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'हीरो' में एक गाना गाया था। और इस बार वे अपने दोस्त रणदीप हुडा की फिल्म के लिए कर रहे हैं।

ALERT: इस शादी को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे सलमान खान..

इस गाने का टाइटल है- प्यार में.. दोस्ती से भरा यह गाना रणदीप और अक्षय ओबेरॉय पर फिल्माया जाएगा। बता दें, फिल्म 'किक' में रणदीप और सलमान ने साथ काम किया था, उसके बाद से ही दोनों में खासी दोस्ती है। सुल्तान में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। लिहाजा, जब इस फिल्म के लिए गाना गाने को कहा गया तो सलमान ने तुरंत ही हामी भर दी।

कोई शक नहीं कि सलमान खान फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। आखिर इस साल भाईजान की सिर्फ एक ही फिल्म जो आ रही है। लिहाजा, ऐसे में सलमान खान का एक गाना आ जाए तो उत्साहित होना तो बनता है।

बहरहाल, यहां देखते हैं कि सलमान खान के अलावा कौन कौन एक्टर बने हैं सिंगर-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X