खामोशी 2019 की बॉलीवुड की हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन चक्री टोलेटी द्वारा किया गया है और वाशु भगनानी द्वारा निर्मित है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा और भूमिका चावला प्रमुख भूमिका में हैं। खामोशी नयनतारा स्टारर कोलायूथिर कालम की हिंदी रीमेक है। अभिनेत्री एक ऐसे चरित्र की भूमिका निभा रही है। जो बोल या सुन नहीं सकती। प्रभुदेवा तमन्ना के अपोजिट किरदार में हैं। खामोशी पहली भारतीय फिल्म है जिसे 8k कैमरे से शूट किया गया है।