मनीषा की शादी 19 को
मनीषा कोइराला ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, 'मैं वापस नेपाल जाकर माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने के बारे में सोच रही हूं। मैं उन्हें भावनात्मक और नैतिक सहयोग देना चाहती हूं।'
मनीषा ने बताया, 'सम्राट ने अमेरिका से एमबीए की डिग्री हासिल की है। अब वह नेपाल में एक व्यवसायी के तौर पर काम कर रहे हैं। हम दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों के परिवारों ने मिलकर हमारी शादी के बारे में निर्णय लिया है।'
देखें : ऱणबीर कपूर का दर्द
मनीषा कोइराला से यह पूछने पर कि क्या वह शादी के बाद नेपाल में रहेंगी तो उन्होंने कहा, 'मैं नेपाल में अपने लिए एक घर बनाऊंगी। मुंबई में मेरा अपना घर है इसलिए मैं दोनों देशों में रहूंगी।' आपको बता दें कि उनके दादा बी. पी. कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे हैं।
मनीषा अपनी आने वाली फिल्म 'एक सेकेंड जो जिंदगी बदल दे' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को पार्थो घोष निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म उनकी शादी से कुछ दिनों पहले ही यानी चार जून को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












