'राजनीति' में धूर्त ही टिक सकते हैं : अजय देवगन

By Super

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म राजनीति जल्द रिलीज होने वाली है। राजनीति में सितारों की भीड़ है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ, रनबीर कपूर, मनोज वाजपेयी, नाना पाटेकर जैसे नामी-गिरामी फिल्मी सितारे मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में एक राजनेता का किरदार निभा रहे अजय देवगन रियल लाइफ में राजनीति को बेहद भ्रष्ट मानते हैं। अजय का मानना है कि सत्ता लोगों को भ्रष्ट बनाती है। वह कहते हैं कि राजनीति में बने रहने के लिए धूर्तता और चालें चलने की जरूरत होती है। अजय दो टूक शब्दों में कहते हैं कि कहते हैं कि वह वास्तविक जीवन में कभी भी राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे।

अजय बताते हैं "मैं राजनीति के लिए नहीं बना। ना ही में कभी राजनीति में रह सकूंगा। अजय राजनीति में अच्छा करने वालों के लिए भी बहुत ज्यादा पॉजिटिव नहीं हैं। वह कहते हैं कि यदि आप अच्छी राजनीति करना चाहते हैं तो भी बुरे लोगों के विरोध के लिए आपका बहुत धूर्त और चालाक होना जरूरी है, साथ ही आपको चालें चलना भी आना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए हूं।" हालांकि अजय मानते हैं किसी भी राष्ट्र के लिए राजनीति महत्वपूर्ण है और दुनिया को चलाने के लिए अच्छी राजनीति बहुत जरूरी है। यदि राजनीति में अच्छे लोग आएं तो देश समृद्ध होगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X