कब्ज़ा एक आगामी पीरियड ड्रामा कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जायेगा। फिल्म का निर्देशन आर चंद्रु द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में उपेंद्र, किच्चा सुदीप, श्रेया सारन, मुरली शर्मा और नवाब शाह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। हिंदी और कन्नड़ के अलावा इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया और मराठी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। चंद्रशेखर और रवि बसरूर इस फिल्म के निर्माता हैं। कहानी फिल्म की कहानी भारत में गैंगेस्टर के उदय के बारे में कहानी को कहती है। कब्ज़ा फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व 1945 की अवधि में सेट है, जहाँ उपेंद्र को दो अलग-अलग रंगों में देखा जाता है, एक भारतीय पुलिस सिपाही की भूमिका में और दूसरा अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर में। किच्छा सुदीप भी एक बहुत शक्तिशाली पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिसे गैंगस्टर उपेंद्र का अंत करने के लिए नियुक्त किया गया है। गैंगस्टर पुलिस की जुगलबंदी के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी बनी गयी है। बजट इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है। रिलीज यह फिल्म ओरिजिनली कन्नड़ भाषा में बनाई गयी है, लेकिन यह फिल्म 17 मार्च 2023 को कन्नड़ के अलावा, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज हुई है।