लोगों का दिलों पर 'कब्जा' कर लेगी ये फिल्म, मूवी रिलीज के लिए उंगलियों पर गिन रहे दिन
Kannada Film Kabzaa Release: अगले महीने साल की पहली कन्नड़ फिल्म रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को तो खूब प्यार मिला है और बस अब जल्द ही फैंस थिएटर में जाकर इसका आनंद उठाना चाहते हैं।

Kannada Film Kabzaa Release: कन्नड़ सिनेमा की साल की पहली पैन-इंडिया फिल्म 'कब्जा' को लेकर काफी क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इस फिल्म का टीजर सामने आया था तभी से लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में उपेंद्र और किच्छा सुदीप लीड रोल में नजर आएंगे वहीं लीड एक्ट्रेस होंगी श्रिया सरन। इस फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया था और ये फिल्म मार्च में रिलीज होने को तैयार है।
क्या है कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म 1940 के दशक के अंत से 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि 1947 में, एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधी के फॉलोवर पर क्रूर हमला किया गया था। मुश्किल और अनिवार्य परिस्थितियों के कारण स्वतंत्रता सेनानी का बेटा यानी उपेंद्र माफिया की दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप और उपेंद्र के बीच धांसू लड़ाई दिखाई जाएगी और वहीं श्रिया सरन इन दोनों के बीच मानो पिसती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का बैकग्राउंड 1942 का है। आजादी से 5 साल पहले। इस दौरान काफी लूटपाट होती थी।
फिल्म के बारे में
फिल्म के बारे में बात करें तो अब तक इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसमें नमामि, नमामि और कब्जा का टाइटल सॉन्ग बेहद अहम हैं। इन दोनों गानों को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। 'कब्जा' पैन इंडिया रिलीज होगी और फिल्म में दर्शकों को एक्शन के साथ जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि कब्जा 17 मार्च, 2023 को पुनीत राजकुमार के जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ये फिल्म कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में कबीर दूहन सिंह, कोटा श्रीनिवास, कामराज, जगपति बाबू और दानिश अख्तर सैफी भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











