Kabzaa Day 1 Box Office Collection: उपेन्द्र- किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म ने की धीमी शुरुआत

Kabzaa Day 1 Box Office Collection: आर चंद्रू के निर्देशन में बनी उपेंद्र, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। 5 भाषाओं में आई इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। लेकिन फिल्म से इतने बड़े नाम जुड़े होने के बावजूद, कब्ज़ा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।
पहले दिन का कलेक्शन
शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 12.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कर्नाटक ने 8 करोड़ की ओपनिंग दी है, जबकि बाकी भारत में फिल्म ने 4.35 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड फिल्म का gross कलेक्शन 26 करोड़ का रहा है।
समीक्षकों से मिली निगेटिव प्रतिक्रिया
बता दें, कब्जा को समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का निर्देशन बेहद कमजोर है। कुछ लोग इसे केजीएफ की कॉपी भी मान रहे हैं। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में लगभग 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
हिंदी में इन फिल्मों से है टक्कर
हिंदी बेल्ट में कब्ज़ा को दो फिल्मों से टक्कर मिली है- मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और ज़विगेटो। वहीं, 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। जाहिर है कब्जा के लिए उत्तर भारत में कब्जा कर पाना काफी मुश्किल है। बता दें, रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने पहले दिन 1.5 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। फिल्म भारत में 535 स्क्रीन पर ही रिलीज की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











