काली खुही एक हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन टेर्री समुन्द्र ने किया है। इस फिल्म में शबाना आज़मी, सत्यदीप मिश्रा और संजीदा शेख, लीड रोल में नज़र आये है। फिल्म की कहानी एक 10 साल की लड़की शिवांगी की है, जो अपने भयानक अतीत के भूतों से अपने परिवार को बचाना चाहती है। ये फिल्म 30 अक्टूबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।