X
जुगजुग जियो
Comedy | Drama | 24 Jun 2022 |
Hindi

जुगजुग जियो कहानी

जुगजुग जियो एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन धर्मा प्रोडक्शन के दवरा किया जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन, किआरा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर, लीड रोल में नज़र आयेंगे है। 

कहानी 

कहानी शुरू होती है तलाक से, बचपन से जवानी तक प्यार में रहे कूकू (वरुण धवन) और नैना की जिंदगी शादी के पांच सालों में ही बदलने लगती है। उनके बीच की समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों अलग होने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन उनका संघर्ष तब शुरु होता है कि जब ये खबर उन्हें परिवार वालों के सामने बतानी होती है। वह तलाक की खबर देने के लिए कनाडा से भारत आते हैं, लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं होता है कि यहां उससे भी बड़ा झटका उनका इंतजार कर रहा है। कूकू को पता चलता है कि उसके पिता भीम (अनिल कपूर) भी अपनी पत्नी गीता (नीतू कपूर) को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी ज़िंदगी में एक दूसरी औरत भी है। इस बीच कूकू की बहन गिन्नी (प्राजक्ता कोली) की शादी होने वाली है। लेकिन जिस घर में दो- दो तलाक होने की बात चल रही हो, वहां क्या किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो पाएगी? इसी कहानी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की पूरी कहानी।

देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें 

फिल्म की घोषणा 16 नवंबर 2020 को सोशल प्लेटफार्म पर की गयी थी। फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर 2020 को चंडीगढ़ से शुरू हुई है। 

फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+