जीना इसी का नाम है एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन केशव पनेरिया ने किया है। फिल्म में अरबाज खान,आशुतोष राणा, हिमांश कोहली,मंजरी फडनिस मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 3 मार्च 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी आलिया पैट्रिक की परवरिश उदयपुर में एक कैथोलिक फैमिली में होती है। उसके पिता पीटर गर्ल चाइल्ड की बजाय ब्वॉय को ज्यादा प्यार करते हैं। फिल्म में आलिया को कॉलेज में अलेक्स से प्यार हो जाता है। लेकिन आलिया के पापा पैसों के लिए उसकी शादी घमंडी राजा विक्रम प्रताप सिंह(आशुतोष राणा) से करा देते हैं। राजमहल आकर आलिया कुंवर को पता चलता है कुंवर की लाइफ में उसकी जगह एक दासी से ज्यादा नहीं है। आलिया गर्भवती होती है, लेकिन कुंवर नहीं चाहते उनके वंश में लड़की का जन्म हो। ऐसे में आलिया राजमहल से भागकर मुंबई पहुंचती है। इसी बीच कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं और लक्ष्मी आदित्य कपूर की भी एंट्री होती है। फिल्म की पूरी कहानी आलिया के ही इर्दगिर्द है।