OUCH: दबंग 3 के बारे में इस सवाल पर बुरी तरह भड़क गए अरबाज़ खान

अरबाज़ खान अपनी आने वाली फिल्म जीना इसी का नाम है प्रमोट कर रहे हैं और हाल ही में एक इवेंट के दौरान दबंग 3 पर सवाल सुनकर वो बुरी तरह भड़क गए। पर वजह बिल्कुल सही थी।

अरबाज़ खान एक बार फिर से अपना करियर वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी नई फिल्म जीना इसी का नाम है रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अरबाज़ खान को मीडिया से दो टूक बात करनी पड़ी क्योंकि दबंग 3 पर सवाल सुनकर वो भड़क गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी ने अरबाज़ से दबंग 3 पर सवाल किया तो अरबाज़ भड़क गए और कहा कि पहले जिस फिल्म के लिए आए हैं उस पर बात कर लें? ये सब पूछकर आप मेरी इस फिल्म के डायरेक्टर की बेइज़्जती कर रहे हैं।

arbaaz-khan-salman-khan-dabangg-3

गौरतलब है कि कुछ फिल्में हैं जिनका क्रेज़ लोगों में इतना ज़्यादा है कि वो सवाल पूछे बिना नहीं रह पाते हैं। अरबाज़ खान जब भी जहां भी जाते हैं उनसे ये सवाल ज़रूर पूछा जाता है और वो जवाब भी देते हैं।

इसलिए इस बार अरबाज़ क्यों भड़के ये किसी की समझ में नहीं आ पाया। शायद वो अपने करियर पर बहुत ज़्यादा फोकस करना चाहते हैं या फिर सलमान के बिज़ी शेड्यूल से परेशान हो चुके हैं।
[इस बिग बॉस कंटेस्टेन्ट की बेटी करेगी सनी देओल की फिल्म में DEBUT!]

वैसे भी सलमान खान कई बार दबंग 3 की स्क्रिप्ट में बदलवा कर चुके हैं जिसके कारण फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी तक काम चल रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि 2018 का ईद धमाका दबंग 3 ही होगी।

गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X