#Poster: अरबाज़ - मंजरी - हिमांश स्टारर जीना इसी का नाम है का नया पोस्टर
अरबाज़ खान, मंजरी फणवनीस, हिमांश कोहली स्टारर जीना इसी का नाम है का मोशन पोस्टर जारी। फिल्म 3 मार्च 2017 को रिलीज़ हो रही है।
अरबाज़ खान, मंजरी फणनीस, हिमांश कोहली स्टारर जीना इसी का नाम है का नया पोस्टर जारी किया गया। फिल्म 3 मार्च 2017 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में आशुतोष राणा, रति अग्निहोत्री, सुप्रिया पाठक और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
फिल्म के पहले पोस्टर में मंजरी और अरबाज़ काफी रहस्यमयी लग रहे हैं जबकि ऐसा लग रहा है कि बाकी के किरदार कोई गुत्थी हल करने की कोशिश करेंगे।

वहीं फिल्म का दूसरा पोस्टर क्रिस्मस स्पेशल है जो कि काफी रोमांटिक भी है। इस पोस्टर में हिमांश कोहली और मंजरी फणनीस एक रोमांटिक बैले के पोज़ में खड़े हैं।
हिमांश कोहली, डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार की डेब्यू फिल्म यारियां में मुख्य भूमिका में दिखे थे। वहीं मंजरी फणनीस जाने तू या जाने ना में मेघा के किरदार से मशहूर हुई थीं।
देखिए फिल्म के दोनों मोशन पोस्टर यहां -


Click it and Unblock the Notifications












