इन गलियों में एक आगामी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अविनाश दास द्वारा किया जा रहा है, जो 'शी', 'रात बाकी है' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं, 'इन गलियों में' की कहानी आज के डिजिटल युग के माहौल पर आधारित है। फ़िल्म का निर्माण विनोद यादव और नीरू यादव ने किया है, और अल्कोर प्रोडक्शंस इसके सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में अभिनेता जावेद जाफ़री और विवान शाह के साथ-साथ नई अभिनेत्री अवंतिका दसानी भी नज़र आने वाले हैं। रिलीज ये फ़िल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन फिल्म मेकरों ने इसकी रिलीज डेट बढ़ा कर 4 अप्रैल कर दी है।