X
हॉलीडे
Action | Drama | 06 Jun 2014 | U/A |
Hindi

हॉलीडे कहानी

हॉलीडे तमिल फिल्‍म थुपक्‍की का रीमेक है यह पूरी एक्‍शन से भरपूर मनोरंजक फिल्‍म है फिल्‍म की कहानी भारतीय सेना के खुफिया अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक आतंकवादी साजिश को बेनकाब करने की कोशिश करता है।

कहानी विस्‍तार से-
कैप्‍टन विराट बख्‍शी (अक्षय कुमार), एक फौजी छुट्टियों में अपने घर मुंबई लौटता हैा उसका परिवार उसे लड़की दिखाने के लिए ले जाते हैं और उसे लगता है कि लड़की बहुत ही नरम स्‍वभाव की और अंतर्मुखी हैा बाद में एक दूसरे अवसर पर, उसे पता चलता है कि वह लड़की एक बॉक्‍सर है और वह उसके व्‍यक्तित्‍व से हैरान हो जाता है।

उसका एक दोस्‍त है जो कि पुलिस में है। उस लड़की के लिए वह (अक्षय कुमार) प्‍यार विकसित करता है, इन तीनों के बीच मस्‍ती मजाक होता है, उसी में कहानी घूमती है। मुंबई शहर के दिल में एक समाज विरोधी घटना होने के आसार से वह एक बड़े मिशन में शामिल हो जाता है।

देशभक्‍त होने और भारतीय सेना में विशेष जासूस होने की वजह से विराट बख्‍शी एक विशाल आंतकी नेटवर्क में घसीटा जाता है। बाकी की कहानी में उसी के बार में है कि कैसे वह आतंक के मुखिया के खिलाफ लड़ता है और कैसे वह स्‍लीपर सेल्‍स से मुंबई शहर को बचाता है। फिल्‍म भारतीय सेना के प्रति समर्पण के साथ समाप्‍त होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+