X
होम टॉप-लिस्ट

karwa chauth mehndi design 2024: अदिति से आलिया तक बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर हैं करवा चौथ की ये 8 बेस्ट मेहंदी

Author Sandhya Yadav | Published: Friday, October 18, 2024, 11:01 AM [IST]

करवा चौथ का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और तरह-तरह के सजावट करती हैं। इन सजावटों में मेहंदी का विशेष महत्व होता है। अगर आप इस बार करवा चौथ पर अपनी मेहंदी में कुछ नयापन लाना चाहती हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्रेरणा ले सकती हैं।


cover image

Table of content

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की मेहंदी डिजाइन बहुत ही परिष्कृत और सुंदर होते हैं। इन डिजाइनों को देखकर लगता है कि इन्हें बनाने में बहुत मेहनत की गई है। जटिल फूल पैटर्न दीपिका के अपने स्टाइल से प्रेरित हैं और उन लोगों के लिए एकदम सही हैं जो अपनी मेहंदी से एक अपने ऑउटफिट की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में जो मेहंदी लगवाई थी, वो बहुत ही खास थी। उनकी मेहंदी में बहुत सारे बारीक डिजाइन नहीं थे, बल्कि कुछ बहुत ही साधारण और सीधे डिजाइन थे। इस तरह की मेहंदी को 'न्यूनतम' यानी 'मिनिमल' मेहंदी कहते हैं।

सोनम कपूर

शादी में मेहंदी लगवाना एक खूबसूरत रस्म है। हर दुल्हन चाहती है कि उसकी मेहंदी खूबसूरत हो और उसके कपड़ों के साथ अच्छी लगे। अगर आप भी ऐसी दुल्हन हैं जो नई-नई चीजें आजमाना पसंद करती हैं और साथ ही पारंपरिक मेहंदी भी लगाना चाहती हैं, तो सोनम कपूर की मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल सही है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में जो मेहंदी लगवाई थी, वो बहुत भी काफी खास थी। उनकी मेहंदी में मंडला आर्ट का इस्तेमाल किया गया था। मंडला एक तरह का आकृति होता है जिसमें गोल-गोल डिजाइन होते हैं। ये डिजाइन बहुत ही सुंदर और जटिल होते हैं।

राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट की शादी में उनकी मेहंदी ने सबका ध्यान खींचा था। उनकी मेहंदी में बहुत ही खूबसूरत और जटिल डिजाइन थे। ये डिजाइन दिखने में बहुत ही आकर्षक थे और साथ ही ये पारंपरिक भारतीय दुल्हनों की खूबसूरती को भी दर्शाते थे।

आलिया भट्ट

आपने आलिया भट्ट की शादी की मेहंदी तो देखी ही होगी? उनकी मेहंदी में पत्तियों, फूलों और पक्षियों की बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें बनी हुई थीं। ये डिजाइन बिल्कुल प्रकृति से प्रेरित थे। अगर आपको भी प्रकृति बहुत पसंद है और आप अपनी मेहंदी में कुछ अलग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट की मेहंदी से प्रेरणा ले सकती हैं।

अदिती राव हैदरी

अदिति राव हैदरी की शादी की मेहंदी ने हर किसी का ध्यान खींचा था। उनकी मेहंदी में एक नाजुक और खूबसूरत डिजाइन था जो उनकी शादी के लुक को और भी खास बनाता था। बता दें उन्होंने अपनी हाथों में चाँद तारों को उतार लिया था। 

कियारा आडवाणी

कियारा की मेहंदी में पारंपरिक भारतीय डिजाइन के साथ-साथ कुछ आधुनिक टच भी देखने को मिले थे। उनकी मेहंदी में फूलों, पत्तियों और जालीदार डिजाइनों का खूबसूरत समन्वय था। मेहंदी का रंग गहरा और खूबसूरत था जो उनकी गोरी त्वचा पर बहुत ही अच्छा लग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+