महिरावण एक पौराणिक एनिमेटेड फिल्म है, जो महाकाव्य रामायण की एक अनकही कहानी पर आधारित है। यह फिल्म राम और लक्ष्मण को पाताल के राजा महिरावण से बचाने की कहानी है। इसमें हनुमान राम और लक्ष्मण को महिरावण से बचाते हैं। महिरावण एक दुष्ट राक्षस है जो रावण का भाई है। फिल्म इमोशंस, फन और एक्शन से भरपूर यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरनजक फिल्म होगी। फिल्म ग्रीन गोल्ड एनीमेशन द्वारा बनाई गई है और 22 जून 2018 को भारत भर में रिलीज की जाएगी।