फाइट क्लब- मेम्बर्स ओनली वर्ष 2006 में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन विकी चोपड़ा ने और निर्माण रवि वालिया और सोहैल खान ने किया है। फिल्म में जायेद खान, सोहेल खान, डीनो मारिया, रितेश देशमुख आशीष चौधरी, दिया मिर्जा, अमृता अरोरा, सुनील शेट्टी आदि नजर आये, तो वहीं सहायक भूमिका में राहुल देव, अश्मित पटेल, यश टोंक, कुलभुष्ण खरबंदा, नेहा धूपिया आदि नजर आये। यह फिल्म वर्ष 1999 में आई अमेरिकन फिल्म फाइट क्लब से प्रेरित है।