X
होम टॉप-लिस्ट

सत्यप्रेम की कथा से पहले इन हिंदी फिल्मों में बजे हैं लोकप्रिय एल्बम के गानें

Author Sandhya Yadav | Published: Monday, June 26, 2023, 10:37 PM [IST]

ऐसे कई एल्बम सांग हैं, जिन्हें दर्शकों और लिसनर्स ने खूब पसंद किया है और इन गानों को बॉलीवुड फिल्मों में कर के इसे दोबारा से रिक्रिएट किया गया, तो चलिए कुछ ऐसे ही पॉपुलर सांग्स के रिक्रिएट वर्जन के बारे में जानते हैं।


cover image

Table of content

Video Thumbnail

हम्‍पटी शर्मा की दुल्‍हनिया - समझावां

फिल्म विरसा में इस गानें को पहली बार राहत फ़तेह अली खान की आवाज में सुना गया था, जिसके बाद इसके कई वर्जन सुनने को मिले, और बाद में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में इस गानें को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सुना गया, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। 

Video Thumbnail

बत्ती गुल मीटर चालू - देखते देखते

फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का गाना 'देखते देखते' ने आते ही धूम मचा दी थी। इस गाने को ओरिजिनली रोचक कोहली द्वारा गाया गया है, जिसके बाद इस गानें को इस फिल्म में आतिफ असलम की आवाज में गाया गया है। बता दें गानें को शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के ऊपर फिल्माया गया है। 

Video Thumbnail

बादशाहो - मेरे रक्शे कमर

यह गाना भी उस्ताद नुसरत फ़तेह अली खान की आवाज में ही पहली बार सुना गया था, जिसके बाद इसे फिल्म बादशाहो में फिर से रिक्रिएट किया गया, बता दें इस फिल्म के लिए भी इस गानें को नुसरत फ़तेह अली खान की ही आवाज में गाया गया था, बता दें इस गानें को अजय देवगन और इलियाना डिसूजा पर फिल्माया गया है। 

Video Thumbnail

एन एक्शन हीरो - जेद्दा नशा

यह गाना जेद्दा नशा एक जोशीला पंजाबी लोक गीत है जो निश्चित रूप से आपके पैर थिरकाने और अपनी जगह पर थिरकने पर मजबूर कर देगा, बता दें इस गानें को असल में अमर जलाल ग्रुप ने गाया था, जिसके बाद इस गानें को फिल्म एन एक्शन हीरो के लिए गाया गया। 

Video Thumbnail

स्ट्रीट डांसर 3डी - इलीगल वेपन 2.0

डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म में 'इलीगल वेपन 2.0' गानें को दोबारा से रिक्रिएट किया गया है।  बता दें इस इस गानें को गैरी संधू और जैस्मिन सैंडलस द्वारा गाया गया है। 

Video Thumbnail

थैंक गॉड - मानिके

फिल्म थैंक गॉड में आने से पहले यह गाना 'मानिके' पहले ही हिट हो चूका था, जिसे योहानी ने गाया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी में इस फिल्म के लिए, इसी सिंगर द्वारा गाय गया था, जिसमे नोरा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ठुमका लगाया है। 

Video Thumbnail

सत्‍यमेव जयते 2 - तेनु लेहंगा

लेहंगा सांग फर्स्टली पंजाबी सिंगर जैस मानक ने गाया था, जिसके बाद इस गानें को फिल्म सत्यमेव जयते 2 में रखा गया, बता दें इस गीत को दोबारा से सिंगर मानक ने ही गाया था। 

Video Thumbnail

राब्ता - मैं तेरा बॉयफ्रेंड

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के ऊपर फिल्माया गया गाना 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' भी दोबारा से ही रिक्रिएट किया गया है, बता दें इसे सबसे पहले सिंगर जे स्टार ने गाया था, जिसके बाद इसे फिल्म राबता में अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। 

Video Thumbnail

लुका छुपी - कोका कोला सांग

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के ऊपर फिल्माया गया गाना 'कोका कोला सांग' भी एक एल्बम सांग है, जिसे पहले टोनी कक्कड़ ने गाया था। जिसके बाद यह गाना फिल्म लुका चुप्पी के लिए रिक्रिएट किया गया। 

Video Thumbnail

सत्यप्रेम की कथा - पसूरी नु

थोड़ी सी चेंजेस करके सबसे पॉपुलर सांग 'पसूरी नु' को एक बार फिर, फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए रिक्रिएट किया गया है, बता दें हाल ही में रिलीज हुए इस गानें को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+