X
हिंदी » फिल्में » फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज
फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज

Comedy | 19 Jul 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

1 /5 Filmibeat

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज कहानी

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज  19 जुलाई 2019 को रिलीज हुई एक कॉमिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन मनोज के झा ने किया है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, माही गिल, नन्दीश संधू और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण अजय सिंह राजपूत ने किया है।  कहानी विस्‍तार से कहानी है दो भाईयों की - नन्नू और मन्नू। दीवार के शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की तरह। नन्नू घर की गरीबी दूर करने के लिए और सबका पेट पालने के लिए गलत रास्ते पर चलकर एक गैंगस्टर बन जाता है लेकिन मन्नू को लगता है ये रास्ता गलत है तो वो अच्छा आदमी बनकर समाज में अपना नाम कमाना चाहता है। बिल्कुल दीवार के शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की तरह। फिल्म में दो भाईयों के किरदार में दिखाई देंगे जिमी शेरगिल जो अब गैंगस्टर बन बनकर अपना ब्लूप्रिंट बना चुके हैं। वहीं फिल्म में अच्छे भाई की भूमिका में हैं नंदीश सिंह।   इन दोनों भाईयों की कहानी को लेकर फिल्म आगे बढ़ने की कोशिश करती है। इनकी मां की भूमिका में हैं सुप्रिया पिलगांवकर जो दोनों ही भाईयों का साथ देती हैं लेकिन उनका दिल गैंगस्टर नन्नू के साथ है। फिल्म में जिमी शेरगिल वही करते दिखाई देते हैं जो उन्होंने साहेब, बीवी और गैंगस्टर में किया था। उनकी भूमिका में और बोल चाल हाव भाव में ज़्यादा अंतर नहीं है। फिल्म में उनकी पत्नी शरबती के किरदार में दिखाई दे रही हैं माही गिल जिनके पास यहां भी ज़्यादा कुछ करने को नहीं है।
Read More

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज कास्ट एंड क्रू

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर मनोज के झा
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक साजिद अली खान, वाजिद खान
निर्माता / प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
फैमिली ऑफ ठाकुरगंज में वो सब गलत है जो एक हिंदी फिल्म में नहीं होना चाहिए। यानि कि फिल्म है कहानी है, स्टारकास्ट हैं लेकिन किरदार नहीं, समय है लेकिन ड्रामा नहीं, हीरो है, हीरोइन है लेकिन विलेन नहीं।

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज गाने

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+