एक कोरी प्रेम कथा एक आगामी बॉलीवुड सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चिनमय पी पुरोहित द्वारा किया गया है। सुनील शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में खनक बुद्धिराजा, अक्षय ओबरॉय, पूनम ढिल्लों, राज बब्बर और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है, एक लड़की सभ्यता से जो बेबाक रूप से अपनी बातें समाज के सामने रखती है, लेकिन सभ्यता का परिवार पुराने वसूलों वाला था, उसके गांव में कोरी सभ्यता चलती है, जिससे वह सभी को बचाने के लिए लड़ती है, क्या वह इस कुप्रथा से बच पाएगी यह वह भी इस कुप्रथा की बलि चढ़ जायेगी, इसी के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती है। रिलीज यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।